नवरात्रि के साथ ही ज्यादातर घरों में दीवाली की भी तैयारियां शुरू हो जाती हैं. वहीं कुछ लोग दशहरे के पर्व पर भी घर को खास लुक देने की ख्वाहिश रखते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ खास टिप्स की मदद से दशहरा पर घर की शानदार डेकोरेशन कर सकते हैं.घर में लगाएं लड़ियां: दशहरा के मौके पर घर को बेस्ट लुक देने के लिए आप घर की दीवारों, विंडो और दरवाजों पर झालर भी लटका सकते हैं. ऐसे में फूलों की झालर और लाइट्स की लड़ियां लगाना बेहतर विकल्प हो सकता है. इससे आपका घर काफी आकर्षक नजर आएगा.
फूलों का करें इस्तेमाल: घर को सजाने के साथ-साथ महकाने के लिए भी फूलों से घर की सजावट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि ओरिजल फूल कुछ ही घंटों में मुरझा जाते हैं. ऐसे में होम डेकोरेशन के लिए आप आर्टिफिशियल फूलों की मदद ले सकते हैं. इससे आपका घर भी खूबसूरत दिखेगा और आप इन फूलों का दोबारा भी इस्तेमाल कर सकेंगे.
रंगोली से बढ़ाएं सुदंरता: घर के मेन गेट और आंगन को आकर्षक बनाने के लिए आप रंगोली भी बना सकते हैं. रंग-बिरंगे कलर्स या फूलों से खूबसूरत रंगोली बनाने के अलावा दीयों से इस रंगोली को सजाकर आप होम डोकोरेशन को ऑसम लुक दे सकते हैं.
फूलों की झालर लगाएं: दशहरा पर घर को डिफरेंट लुक देने के लिए आप रंग-बिरंगे फूलों की झालर भी लगा सकते हैं. ऐसे में गेंदे और गुलाब के फूल आपके घर की दीवारों पर बेहद फबेंगें. वहीं कलरफुल फूलों की मदद से आप घर के माहौल को भी पॉजिटिव बना सकते हैं.