फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की, कमाई जबर्दस्त

एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को होली के दिन रिलीज किया गया…
1 Min Read 0 148

एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को होली के दिन रिलीज किया गया था । अब इस फिल्म को दर्शकों का खुभ प्यार मिल रहा है ।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक लव रंजन की यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर तू झूठी मैं मक्कार ने 15.73 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को होली की छुट्टी का फायदा मिला था। इसके स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर के अलावा श्रद्धा कपूर, अनुभव बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी हैं। इस फिल्म से निर्माता बोनी कपूर ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया है।

आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 10.52 करोड़ बटोरे थे। फिल्म ने शनिवार को जबर्दस्त उछाल लेते हुए 16 करोड़ की कमाई कर डाली है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल बिजनेस 52.59 करोड़ हो गया है। कलेक्शन का यह आंकड़ा ओपनिंग डे भी ज्यादा है। बता दें कि फिल्म कम से कम 95 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। कलेक्शन के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में तू झूठी मैं मक्कार अपनी लागत वसूल कर लेगी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *