एक्टर ,शहीर शेख की, पत्नी रुचिका कपूर ने ,बेटी को ,जन्म दिया

शहीर शेख इन दिनों ‘पवित्र रिश्ता 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ जैसे सीरियल में नज़र आ…
1 Min Read 0 136

शहीर शेख इन दिनों ‘पवित्र रिश्ता 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3’ जैसे सीरियल में नज़र आ रहे अभिनेता शहीर शेख पिता बन गए हैं।उनके यहाँ बेटी ने जन्म लिया है। कुछ हफ्ते पहले ही उनके घर पर रुचिका की गोदभराई की रस्म हुई थी,फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शहीर शेख और रुचिका कपूर एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। हालांकि अभिनेता ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को लेकर कोई पोस्ट साझा नहीं किया है।  फिलहाल इस खबर को सुनकर शहीर शेख के फैंस बेहद खुश हैं।

शहीर शेख ने ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ सीरियल में अबीर का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन रुचिका ने उनका दिल चुरा लिया है। रुचिका कपूर मुंबई की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म 21 जून 1988 में हुआ था। उन्होंने मुंबई में ही स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद इंग्लिश लिटरेचर में बीए की डिग्री हासिल की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर ‘पवित्र रिश्ता 2′ सीरियल में मानव का किरदार निभा रहे हैं, जिसे मूल रूप से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और बाद में हितेन तेजवानी द्वारा निभाया गया था। इस चरित्र को लेकर शहीर ने आईएएनएस को कहा था कि ये अब तक के सबसे शुद्ध और ईमानदार चरित्रों में से एक है। ये आपको अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। आपको विश्वास दिलाता है कि आज के समय में और आज की पीढ़ी में भी ऐसे लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि मानव को समझने के लिए उन्हें खुद को मानसिक रूप से समझाना पड़ा।

पवित्र रिश्ता’ पहली बार 2009 में प्रसारित हुआ था। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। 2020 में, जी टीवी पर सीरियल का पुन: प्रसारण किया गया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *