केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ हिंदी सिनेमा में ये नाम कोई नया नहीं है। पूरी दुनिया इस नाम और इनकी आवाज की दीवानी है। हालांकि अब मशहूर सिंगर भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी आवाज का जादू दुनिया पूरी दुनिया में छाया है। अभिनेता के गाए गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
आज केके की बर्थ एनिवर्सरी है।
निजी जिंदगी की बात करें तो केके ने 1991 में अपने बचपन के प्यार ज्योति कृष्णा से शादी की है। शादी से पहले उनके लिए नौकरी करना जरूरी था, इसलिए केके ने होटल इंडस्ट्री में आठ महीने तक सेल्समैन की भी नौकरी की थी। के.के और ज्योति के दो बच्चे नकुल और तामरा हैं।
इस खासे मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।”
सिनेमा जगत को कई हिट गाने देने वाले केके ने अपनी जिंदगी में कभी भी सिंगिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह हमेशा किशोर कुमार और म्यूजिक आर.डी.बर्मन से प्रेरित थे। केके ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना तड़प-तड़प के गाया है। इस गाने ने सिंगर की जिंदगी बदल दी। उनको साल 2000 में इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्मों के अलावा उन्होंने जस्ट मोहब्बत, शाका लाका बूम बूम, हिप-हिप हुर्रे और काव्यांजली जैसे शो के टाइटल गाने भी गाए हैं। केके ने हिंदी के अलावा केके ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में गाने गाए हैं।
बता दें कि नकुल ने उनके एलबम हमसफर में ‘मस्ती’ गाना गाया है। 31 मई 2022 को केके कोलकाता के एक म्यूजिक इंवेट में परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद जब वह होटल पहुंचे तो बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गए। सिंगर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। भले ही आज वह सबके बीच में नहीं हैं, लेकिन केके आज भी अपनी आवाज के जरिए जिंदा हैं।