ओलिंपिक में, हिस्सा लेने वाले ,भारतीय दल से ,ब्रेकफास्‍ट पर ,PM मोदी ने कीं, प्रेरणाभरी बातें

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ अपनी बातचीत का एक हिस्‍सा ट्विटर पर शेयर…
1 Min Read 0 149

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ अपनी बातचीत का एक हिस्‍सा ट्विटर पर शेयर किया. वीडियो का केप्‍शन हैं, ‘आइसक्रीम और चूरमा खाने से लेकर अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और फिटनेस के बारे में बात की…प्रेरक व्‍याख्‍यानों से लेकर हल्‍के फुल्‍के लम्‍हों तक…देखिए जब मुझे टोक्‍यो 2020 के भारतीय दल की मेजबानी का मौका मिला तो क्‍या हुआ?’

प्रधानमंत्री ने गोल्‍ड मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा से कहा, ‘आप जीत को अपने सिर पर हावी नहीं होने देते और हार को अपने दिमाग पर असर नहीं करने देते.ओलिंपिक इतिहास में भारत का एथलेटिक्‍स इवेंट में जीता गया यह पहला गोल्‍ड मेडल है.

पीएम ने तीरंदाज दीपिका ने हौसला नहीं हारने की बात कही. दीपिका ओलिंपिक खेलों में पदक नहीं जीत सकीं, वैसे उन्‍होंने टोक्‍यो में देश के लिए मेडल की उम्‍मीद माना जा रहा था.पीएम ने दीपिका से कहा कि एक खिलाड़ी को कभी भी उम्‍मीद नहीं खोनी चाहिए .

ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाली पहली तलवारबाज भवानी देवी को पीएम की विशेष प्रशंसा हासिल हुई. उन्‍होंने कहा, ‘आपका योगदान यह ह कि आपने देश की युवा पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है.’

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *