शादी के 22 साल पूरे होने पर, अक्षय कुमार ने ट्विंकल के साथ, शेयर की रोमांटिक फोटो

  बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और उनकी वाइफ एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना…
1 Min Read 0 137

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और उनकी वाइफ एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं. अक्षय कुमार ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर ट्विंकल के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है और खास अंदाज में उन्हें विश किया है. ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने आज ही के दिन साल 2001 में शादी की थी.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं. अक्षय ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं ट्विंकल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हैं. दोनों की ये तस्वीर बेहद प्यारी लग रही हैं. तस्वीर को कैप्शन देते हुए अक्षय ने लिखा, ‘दो इम्परफेक्ट लोग जो बाइस साल से पूरी तरह से एक साथ हैं. हैप्पी एनिवर्सरी टीना.’

बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की प्रेम कहानी और शादी से जुड़ा किस्सा काफी दिलचस्प है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय ने जब शादी के लिए ट्विंकल को प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने उनके आगे एक शर्त रखी. ट्विंकल ने कहा कि अलग उनकी फिल्म मेला नहीं चली तो वह अक्षय से शादी कर लेंगी. आमिर खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर फिल्म मेला बुरी तरह फ्लॉप रही और इस तरह ट्विंकल और अक्षय हमेशा के लिए एक हो गए.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *