सीबीएसई के छात्र,अब प्रैक्टिस बुक से ,करें परीक्षा की तैयारी

  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है. इस साल नई शिक्षा नीति…
1 Min Read 0 138

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है. इस साल नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) के तहत स्टडी पैटर्न और एग्जाम मॉड्यूल में भी बदलाव किए जा रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी अगले साल 10वीं की परीक्षा के लिए अभी से तैयार किया जा रहा है.

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तैयारी शुरू हो चुकी है (CBSE 10th Practical Exam). साल 2022-23 के सेशन में परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के हिसाब से आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई बोर्ड 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2023 से शुरू होने की उम्मीद है. लेकिन उस समय कई राज्यों में स्कूल बंद होने की वजह से परीक्षाएं दिसंबर में भी हो सकती हैं.

लॉन्च हुई प्रैक्टिस बुक- सीबीएसई बोर्ड ने नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) को लागू करने के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिस बुक जारी की हैं (CBSE Practice Book). फिलहाल सिर्फ मैथ्स और साइंस जैसे कठिन विषयों की प्रैक्टिस बुक लॉन्च हुई हैं. इनसे तैयारी करके स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में बेहतर मार्क्स हासिल कर सकते हैं. बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें.

जल्द जारी होगी 10वीं की डेटशीट- सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जारी करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स में बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होने का दावा किया जा रहा है लेकिन सीबीएसई ने अभी तक इससे संबंधित कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. वहीं, सीबीएसई ने एक आइटम बैंक भी तैयार किया है. इसमें 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस जैसे विषयों में एनसीईआरटी कोर्स पर आधारित प्रश्न शामिल किए गए हैं.”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *