तेलंगाना सरकार ने 24 फरवरी से राज्य में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। जो कोरोनावायरस महामारी के कारण पिछले 10 महीने से बंद थे। प्रत्येक छात्र अपने माता-पिता की लिखित सहमति के साथ स्कूलों में उपस्थित हो सकते हैं। छात्रों को अपने माता-पिता की सहमति के बिना कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में गिरावट को देखते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से निर्देश के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। स्कूलों को कोविड -19 एसओपी का पालन करना होगा, स्कूलों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी सख्त कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, इसके बाद स्कूलों में मास्क, माता-पिता की सहमति और सोसल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी ।