लियोनल मेसी दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर हैं इसमें कोई शक नहीं है और हमेशा से इस खेल के लिए उनका कमिटमेंट कमाल का रहा है इसका नजारा उन्होंने कोपा अमेरिका 2021 सेमीफाइनल में दिखाया जब उन्हें चोट लगने के बाद भी अपने टीम के लिए मैदान पर डटे रहे और गोल दागकर अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचा दिया.
दरअसल मैच के दौरान 55वें मिनट में फ्रैंक फब्रा और मेसी की आपस में जोरदार टक्कर हुई, जिससे दिग्गज फुटबॉलर जमीन पर ही गिर गया. उनका एंकल चोटिल हो गया और साथ ही टखने से खून भी टपकने लगा था. लेकिन चोटिल होने के बाद भी मेसी ने हिम्मत नहीं हारी और मुकाबले में ‘शेर’ की तरह डटे रहे. मेसी पूरे मुकाबले में खेले और टीम को जीत दिलाने के बाद मैदान से बाहर आए.
सोशल मीडिया पर फैन्स मेसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल मेसी और फ्रैंक की टक्कर के बाद रेफरी ने फ्रैंक को येलो कार्ड भी दिखाया था.
4Goals , 5 assists = Straight to the final with a bleeding ankle 🩸…. We don sacrifice GOAT blood for the final … congrats in advance Messi/Argentina/Barca/Culers pic.twitter.com/a75BrVcDaj
— Ogedengbe agbogungboro ✊🏿✊🏿 (@leumas_mahni_og) July 7, 2021
बता दें कि शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज करते हुए अर्जेंटीना फाइल में पहुंच गई है. अब टूर्नामेंट का फाइनल अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच 10 जुलाई को रियो डी जेनेरो के मरकाना स्टेडियम में खिताबी खेला जाएगा.