ब्रिटिश नागरिकों के, लिए 10 दिन ,का क्वारंटीन

ब्रिटिश से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को सोमवार से टीकाकरण की स्थिति के बाद भी अनिवार्य रूप से 10…
1 Min Read 0 134

ब्रिटिश से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को सोमवार से टीकाकरण की स्थिति के बाद भी अनिवार्य रूप से 10 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा. सरकार के सूत्रों ने के अनुसार भारत सहित कई देशों के निवासियों के लिए यूके के बेहद विवादास्पद नियमों के जवाब में भारत ने यह कदम उठाया है.

सूत्रों ने कहा, “4 अक्टूबर से, यूके से भारत आने वाले सभी यूके नागरिकों को उनके टीकाकरण की स्थिति के बावजूद एरपोर्ट पर आते ही यात्रा से 72 घंटे के भीतर तीन COVID-19 RT-PCR परीक्षण कराने होंगे. 8 दिन बाद भी उन्हें कोविड टेस्ट कराने होंगे. इसके साथ ही भारत में आगमन के बाद 10 दिनों के लिए घर या गंतव्य पते पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन होना पड़ेगा”.

पिछले माह में यात्रा के लागू हुए नियमों के तहत, अमेरिका, इज़राइल और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके नागरिकों को इंग्लैंड में 4 अक्टूबर से  प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इन देश के लोगों को क्वारंटीन होने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, अन्य देश के पूरी तरह से वैक्सीनेटेड नागरिकों को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, प्रतिबंधों में 10 दिन का होम आइसोलेशन भी शामिल है.

भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने नियमों को “भेदभावपूर्ण” बताया और चेतावनी दी कि “पारस्परिक कार्रवाई” की आवश्यकता हो सकती है.

यूके ने भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली वैक्सीन कोविशील्ड को स्वीकृत वैक्सीन के रूप में शामिल तो कर लिया है, लेकिन इसमें भी पेच है. नतीजतन, यूके में कोविशील्ड प्राप्त करने वाले लोगों को वैक्सीनेटेड माना जा रहा है जबकि भारत में इसे प्राप्त करने वालों को नहीं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *