नीलम कोठरी – फिल्मों में काम, करने के लिए , अपने पापा से, बोला था झूठ,जानें दिलचस्प किस्सा

अभिनेत्री नीलम कोठारी 80-90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और कमाल की डांसर हैं, जिसने कई हिट फिल्में बॉलीवुड…
1 Min Read 0 142

अभिनेत्री नीलम कोठारी 80-90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और कमाल की डांसर हैं, जिसने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. 1984 में फिल्म ‘जवानी’ (Jawaani) से बॉलीवुड डेब्यू किया था . एक्टर गोविंदा के साथ नीलम की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और इन दोनों ने एक साथ कई कमाल की फिल्मों में काम किया. हालांकि नीलम के पापा नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करे.

हाल ही में नीलम कोठारी ने अपने पापा शिशिर कोठारी को याद करते हुए बताया था कि वह कभी नहीं चाहते थे कि बेटी फिल्मों में काम करें. इतना ज्यादा नापंसद करते थे कि जब उन्हें एक फिल्म के लिए ऑफर मिला था तो महीनों इसके बारे में कुछ बताया ही नहीं. एक्ट्रेस ने अपने पापा को याद करते हुए बताया कि ‘वह एक्टिंग करियर के खिलाफ थे. नीलम ने उन्हें बहुत समझाया,कई बार लंबे लंबे डिस्कशन हुए, तब कहीं जाकर नीलम उन्हें एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए राजी कर पाई थीं.

पिंकविला से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ‘मुझे जब फिल्म का ऑफर मिला तब मेरे डैड ने मुझे महीनों तक मुझे बताया ही नहीं. क्योंकि उनके दिमाग में तो इसके लिए NO था. हमारा फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था. एक दिन मेरे डैड ने मुझे लंच पर बताया कि तुम्हें एक फिल्म का ऑफर मिला है. मैं बहुत शर्मीली लड़की थी, मैंने उनसे कहा कि ‘आपको पता है डैड अगली बार में बॉम्बे जाऊंगी और ट्राई करूंगी. इस पर उन्होंने कहा नहीं..नहीं, ये पॉसिबल नहीं है..तुम फिल्मों में काम नहीं करोगी’.

नीलम ने बताया कि ‘एक बार छुट्टियों में मैं जब बॉम्बे आई हुई थी तो ‘जवानी’ फिल्म के डायरेक्टर रमेश बहल ने फाइनली एक फिल्म में ऑडिशन देने के लिए मना लिया. मुझे वहां काफी अच्छा लगा तो फिर मैंने फिल्म करने का फैसला कर लिया. मुझे सिर्फ कैमरे के सामने रहना पसंद था. मुझे लेकर मेरी मम्मी को लगता था कि मैं इतनी शर्मीली हूं, मुश्किल से बात करती हूं, मैं ये सब कैसे कर पाऊंगी’.

जवानी’ के लिए पापा से बोला था झूठ- नीलम ने बताया कि ‘मुझे अपने डैड को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार वो मान गए, क्योंकि मैंने उनसे कहा था कि मैं सिर्फ यही एक फिल्म करूंगी और वापस बैंकॉक आ जाऊंगी’. इसके बाद तो जो हुआ उसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है. बाद में नीलम को फैमिली की तरफ से काफी सपोर्ट मिला.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *