प्रिया बनीं चेन्नई की, सबसे कम उम्र की ,मेयर, इस शहर की,जानें इनके बारे में

  चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को 4 मार्च शुक्रवार को मेयर मिल गया है। मंगलापुरम की 29 वर्षीय पोस्ट…
1 Min Read 0 145

 

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को 4 मार्च शुक्रवार को मेयर मिल गया है। मंगलापुरम की 29 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट और पार्षद आर प्रिया ने चेन्नई निगम के मेयर पद की शपथ ले ली है। जनवरी 2022 में राज्य सरकार द्वारा दलित महिलाओं को चेन्नई निगम महापौर पद आरक्षित करने का आदेश पारित करने के बाद वह चेन्नई निगम की पहली दलित मेयर बनीं।तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद मेयर को लेकर सुगबुगाहट तेज थी। ग्रेटर चेन्नै कॉर्पोरेशन (चेन्नै नगर निगम) को लेकर चर्चा सबसे अधिक थी। यहां मेयर चुनी जाने वाली आर प्रिया पहली दलित महिला मेयर हैं और चेन्नई नगर निगम के इतिहास में वह सबसे कम उम्र की मेयर चुनी जाने वाली शख्सियत हैं। प्रिया वॉर्ड 74 थिरु वी का नगर से पार्षद बनी हैं।

जानिए मेयर प्रिया के बारे में- प्रिया मद्रास यूनिवर्सिटी से एम कॉम ग्रैजुएट हैं। वह 2016 बैच की स्टूडेंट हैं। वह 18 साल की उम्र से द्रविड़ मुनेत्र कझागम (डीएमके) की कार्यकर्ता रही हैं। वह मेयर का पद संभालने वाली पहली दलित महिला होंगी। साथ ही वह चेन्नै की दूसरी महिला मेयर होंगी। इससे पहले 1971 से 1972 तक कामाक्षी जयारमन मेयर रह चुकी हैं। प्रिया पेरांबुर से पूर्व विधायक चेंगई शिवम की पोती भी हैं।

रेस में और भी थे कई नाम- ग्रेटर चेन्नै कॉरपोरेशन के मेयर पद के लिए कई नाम रेस में थे। प्रिया के साथ श्रीधानी सी, नंधिनी और एस अमूधा प्रिया का नाम भी आगे चल रहा था। इन सबको मात देते हुए प्रिया मेयर बनने में कामयाब रहीं। सीएम एमके स्टालिन ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

डीएमके ने जारी 20 डिप्टी मेयर पद की लिस्ट- डीएमके ने डिप्टी मेयर पद के लिए महेश कुमार के नाम की घोषणा की है। पार्टी की प्रेस रिलीज के अनुसार, मेयर पद के लिए कुल 20 नामों की घोषणा हुई है जिसमें 9 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। जबकि डेप्युटी मेयर पद के लिए 15 नामों की घोषणा हुई जिसमें 10 पुरुष और 5 महिलाएं हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *