दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ,दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि आज से 30 अप्रैल तक दिल्ली में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. नाइट कर्फ्यू में रात 10 से लेकर सुबह 5 बजे तक लोगों को घरो से निकलने की मनाही होगी .
नाइट कर्फ्यू के दौरान भी बस, मेट्रो और टैक्सी के साथ सार्वजनिक यातायात के अन्य साधन पहले की तरह ही चलते रहेंगे उन्हें आने जाने दिया जावेगा . प्राइवेट डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ अपना आई कार्ड को साथ रखना अनिवार्य है . इसके साथ ही अगर कोई यात्री एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस अड्डे जा रहा है तो उनके पास वैध टिकट होने के बाद उन्हें नाइट कर्फ्यू से छूट दी जा सकती है. गर्भवती महिलाओं और इलाज के लिए जा रहे हैं मरीजों को भी नाइट कर्फ्यू से छूट दी गई है.