छत्तीसगढ़ नक्सली हमला – लापता कोबरा कमांडो की 5 साल की बेटी की अपील

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में कथित अपहरण में एक कोबरा कमांडो की पांच साल की बेटी ने अपने पापा को छोड़ने…
1 Min Read 0 81

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में कथित अपहरण में एक कोबरा कमांडो की पांच साल की बेटी ने अपने पापा को छोड़ने की अपील की है बच्ची का एक वीडियो जारी हुवा जिसमे वह रोते हुए कहती है ‘प्लीज मेरे पापा को छोड़ दीजिए.’

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ‘कोबरा’ कमांडो राकेश्वर सिंह मिन्हास के परिवार ने कहा की हमले के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है. इस हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार उनकी पत्नी मीनू ने जम्मू में अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए कहा हमें इस हमले की जानकारी न्यूज चैनल से मिली हमें घटना की जानकारी न तो सरकार और सीआरपीएफ ने दी मीनू ने बताया की मिन्हास के बारे में जम्मू स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की. लेकिन मुझे वहां से बताया गया कि अभी वह मुझेकोई जानकारी नहीं दे सकते तस्वीर साफ होने के बाद वे मुझे बताएंगे.

मीनू ने कहा कि मेरे पति ने 10 साल तक देश की सेवा की अब सरकार की बारी है कि वह उन्हें सुरक्षित वापस लाए. उन्होंने राज्यपाल मनोज सिन्हा से यह मामला केंद्र से सामने उठाने की अपील की और निवेदन किया की मेरे पति को सुरक्षित वापस लौटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कहे

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि हो सकता है कि नक्सलियों ने कमांडो का अपहरण कर लिया है.बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया, हमें सोशल मीडिया के  जरिए पता चला है की कमांडो का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है.एक तलाशी दल कमांडो को ढूंढ़  रहा है. हम जानकारी सत्यापित करेंगे और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए जरूर कदम उठाएं

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *