अजय देवगन ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बर्थडे पर शेयर की राजामौली की ‘RRR’ पोस्टर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. और इस खास मौके पर उनकी आने वाली…
1 Min Read 0 145

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. और इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म RRR का फर्स्ट लुक जारी किया गया है.

नई दिल्ली: आलिया भट्ट आज अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. और इस खास दिन पर उनकी आने वाली
फिल्म RRR पोस्टर जारी किया गया, इस फिल्म को एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित किया गया है. और इस फिल्म आलिया भट्ट सीता का किरदार निभाएंगी,जिसकी फर्स्ट लुक अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. साथ में कैप्शन में लिखा की सीता के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रतीक है । आलिया भट्ट के इस लुक पर फैन्स का खूब रिएक्शन आ रहे हैं

डॉयरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देसन में बन रही फिल्म RRR का दर्शको को और आलिया के फैन्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. और सीता के रुप में आलिया भट्ट को देखना काफी दिलचस्प होगा ,RRR फिल्म में आलिया के साथ साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे.सोशल मीडिया पर आलिया के फर्स्ट लुक ने धमाल मचा दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

आलिया भट्ट RRR फिल्म के पोस्टर में वह साउथ इंडियन स्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. .आलिया के बाल और उसपर लगा गजरा,नाक में छोटी सी रिंग,माथे पर बिंदी लगाए हुए है. प्रिंटेड ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की साड़ी काफी आकर्षित कर रही है.

इस फिल्म को 13 अक्टूबर तक भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म एक्शन ड्रामा से भरी है फिल्म में अजय देवगन और श्रिय़ा सरन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. आलिया से पहले NTR और राम चरण का लुक रिलीज किया जा चुका है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *