वसीम जाफर ने ट्विटर पर , एमएस धोनी की फोटो शेयर की, जिसमे एमएस धोनी बोद्ध भिक्षु बने नजर आ रहे है

टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर अपने ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो मजेदार पोस्ट और वीडियो…
1 Min Read 0 139

टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर अपने ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो मजेदार पोस्ट और वीडियो कर फैन्स को इंटरटेन करते रहते हैं. इस बार वसीम जाफर ने इस बार एमएस धोनी एक नई तस्वीर पर मजेदार कमेंट किया है. इस तस्वीर में एमएस धोनी बोद्ध भिक्षु के अवतार में नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2021 के नए एड में धोनी बोद्ध भिक्षु बने दिख रहे हैं. धोनी के सिर पर बाल नहीं हैं और वो बोद्ध भिक्षु के कपड़े पहने दिख रहे हैं.

वसीम जाफर ने ट्विटर तस्वीर शेयर करते हुए उस पर मजेदार कमेंट किया. उन्होंने लिखा,थलाई लामा(एमएस धोनी) आप चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं वहाँ उन्हें थाला नाम से बुलाया जाता है. जिसका अर्थ लीडर होता है. एमएस धोनी की न्यू फोटो जैसे हि वायरल हुई तो लोगों ने मजेदार मीम्स और जोक्स बनाना शुरू कर दिया.इनके साथ वसीम जाफर भी इसमें शामिल हो गए.

एमएस धोनी जिनोने अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके अब प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक्शन में लौटेंगे.टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में सीएसके का नेतृत्व करेंगे, 2020 के सीएसके के आखिरी आईपीएल मैच से पहले एमएस धोनी ने कहा था की यह उनका आखिरी मैच नहीं था.

39 वर्षीय एमएस धोनी आईपीएल के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं.आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी.
पहला मैच चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा. सीएसके ने तस्वीर और वीडियो को शेयर किया है सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल को मुंबई में करेगी

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *