चंद घंटों की, बारिश में, डूब गया पुणे,ओडिशा में ,यलो अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार शाम आफत की बारिश हुई। महज कुछ घंटे की बारिश शहर वासियों के लिए जी…
1 Min Read 0 148

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार शाम आफत की बारिश हुई। महज कुछ घंटे की बारिश शहर वासियों के लिए जी का जंजाल बन गई। कई घरों में पानी भर गया, सड़कें जलमग्न हो गईं और कई कारें बह गईं। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण बावधान इलाके में बहने वाली राम नदी उफान पर है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पानी घुस आया है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव है। ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स इलाके में एक घंटे की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां के कई डराने वाली वीडियो भी सामने आए हैं। कई इलाकों में पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां उसमें बहती नजर आईं। मौसम विभाग ने पुणे में दो से तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

ओडिशा के कई अलग-अलग हिस्सों में बीते 10 अगस्त से जमकर बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है और उन्हें सतर्क व तैयार रहने को कहा गया है। ओडिशा के खुर्दा, कटक, संबलपुर, झारसुगुड़ा, अंगुल , गंजम जैसे इलाकों में भारी बारिश जारी है।

केरल में भी अलर्ट जारी -मौसम विभाग ने केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बेहद कम दबाव के कारण भारी बारिश जारी रहेगी। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ जैसे इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिम बंगाल में चेतावनी-दक्षिण बंगाल स्थित जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज कोलकाता सहित कई हिस्सों में रूक-रुक कर बारिश हो रही है। दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भी बारिश हो रही है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है शहर के आसमान में काले बादल आसमान में छाते जा रहे हैं। अलीपुर मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते अगले चार दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

कोलकाता में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय के अनुसार 24 परगना, दो मेदिनीपुर, हावड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *