स्वैच्छिक रक्तदान के लिए, एक मेगा ड्राइव ,शुरू करेगी सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 17 सितंबर से 1 अक्तूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए एक मेगा ड्राइव शुरू करेगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक…
1 Min Read 0 139

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 17 सितंबर से 1 अक्तूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान के लिए एक मेगा ड्राइव शुरू करेगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। यह दिवस एक अक्तूबर को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा रिपोर्ट 2018-19 जारी- सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा रिपोर्ट 2018-19 जारी की गई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा स्वास्थ्य पर खर्च में वृद्धि हुई है। नीति आयोग सदस्य-स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि बाहरी खर्च 64% से 48% तक लगातार गिरावट दिखा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पर खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। यह रिपोर्ट हमें बताती है कि पीएम द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण और प्रक्रियाएं सही दिशा में हैं।”

तटों को साफ-सुथरा रखें-इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के तटों को साफ सफाई पर जोर दिया। दरअसल, मुंबई के जुहू समुद्र तट से कचरा हटाने के लिए कुछ स्वयंसेवकों के जमकर मेहनत कर रहे थे। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि प्रशंसनीय! मैं इस प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं। भारत के पास एक लंबी और खूबसूरत तटरेखा है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने तटों को साफ-सुथरा रखें।

दिन-रात काम करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- वहीं, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के करोड़ों लोगों का भरोसा है, क्योंकि वह हमेशा अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मोदी दिन-रात काम करते हैं।”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *