17 साल के ,अथर्व को ,91 देशों के ,राष्ट्रगान मुंह ज़बानी याद ,बना चुके हैं ये, रिकॉर्ड

  गुजरात के वडोदरामें रहने वाले 17 साल के अथर्व को 91 देशों के राष्ट्रगान मुंह ज़बानी याद है और…
1 Min Read 0 29

 

गुजरात के वडोदरामें रहने वाले 17 साल के अथर्व को 91 देशों के राष्ट्रगान मुंह ज़बानी याद है और अथर्व के नाम पर 90 से अधिक देशों का राष्ट्रगान गाने का रिकॉर्ड है.

अथर्व का कहना है, कि उसे पाकिस्तान , अफगानिस्तान समेत 91 देशों का राष्ट्रगान मुंह जबानी याद है. उन्हें अलग-अलग देशों के राष्ट्रगान सिर्फ अच्छी तरह से याद ही नहीं, बल्कि वह इन्हें बहुत खूबसूरती से गाते भी हैं.

अपने इसी हुनर की वजह से अथर्व ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है. अथर्व का कहना है कि हम भारतीय वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं, इसलिए उन्होंने सोचा कि अपने देश के साथ ही अन्य देशों के राष्ट्रगान भी उन्हें याद करने चाहिए.

बता दें, कि अथर्व वडोदरा के रहने वाले हैं फिलहाल वह कॉलेज में पढ़ रहे हैं. उन्हें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सीरिया समेत 91 देशों के राष्ट्रगान सिर्फ याद ही नहीं हैं उनका अर्थ भी वह अच्छी तरह से जानते हैं.

cfvjnbgk

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *