सोशल मीडिया एक ऐसा खजाना है, जहां से हर दिन कुछ ना कुछ बेहद खास निकल कर आता है. इस खजाने से निकले कई वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बस दिल खुश हो जाता है. एक ऐसा ही अद्भुत और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है. यकीनन इस वीडियो को देखकर आपको अलग ही अनुभूति होगी, जिसे शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ये वीडियो शिव तांडव का बेहतरीन वर्जन है, यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन सावन में यह एक बार फिर से वायरल हो रहा है.
सावन का महीना है और हर जगह भोले बाबा की जय जयकार हो रही है. ऐसे में आज जो वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, उसमें भोले बाबा की आराधना का ये अंदाज़ हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में 14 लोग तबला बजाकर एक साथ शिव तांडव पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं.
इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात का है, जहां तबला गुरु भार्गव दास जानी के साथ उनके 14 शिष्य मिलकर शिव तांडव पर बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं.वीडियो के बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज में शिव तांडव बज रहा है, जिसके साथ ये तबला वादक जबरदस्त जुगलबंदी करते हुए नज़र आ रहे हैं. तबले की ताल पर शिव तांडव के बोल कानों को एक अलग ही सुकून दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि तबला बजा रहे लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. इंटरनेट पर इस अद्भुत वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ‘शिव तांडव’ पर की गई ये जबरदस्त जुगलबंदी का वीडियो ‘इंडियन म्यूजिक सोल’ नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ॐ नमः शिवाय’ मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए’. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद करता है और इस जुगलबंदी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
View this post on Instagram