हम सभी ये बात बखूबी जानते हैं कि दुनिया में हुनरमंद लोगों की कोई कमी नहीं है. लेकिन कई लोगों के पास इतना कमाल का हुनर होता है, जो बाकियों लोगो से बिलकुल हटके होता है. उनका ये हुनर ही उन्हें सबसे खास बना देता है. इन्हीं में से कुछ लोग ऐसे रिकॉर्ड कायम कर देते हैं, जो सच में कमाल के होते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शख्स सुर्खियां बटोर रहा है, जिसने अपनी काबिलियत के दम पर अनोखा रिकॉर्ड कायम किया.गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है.
इस वीडियो में एंटानस वो कारनामा करते हुए दिख रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोच हो. एंटानस की दाढ़ी के बाल इतने मजबूत हैं कि वो 63 किलोग्राम का भारी-भरकम वज़न उठा लेते हैं. हालांकि ऐसा करते वक्त उन्हें काफी दर्द भी झेलना पड़ता है जो कि उनके चेहरे पर बिलकुल साफ नजर आता है.
एंटानस कोंट्रीमास नाम के इस शख्स के कारनामे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- ‘एंटानस कोंट्रीमास ने इंसान की दाढ़ी से 63.80 किलोग्राम का सबसे भारी वज़न उठाया’.
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए. सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक यूज़र ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा – ये सचमुच में अद्भुत वीडियो है.