कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश की स्थिति चिंताजनक है.इस महामारी के कारण देश हालात बिगड़ते जा रहा है. आम इंसान से लेकर कई डॉक्टर्स भी अपनी जान गवाई है
मुंबई की एक डॉकटर ने हाल ही में अलविदा का फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट शेयर करने के बाद कोरोना वायरस से 36 घंटे बाद दम तोड़ दिया.रविवार को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था, हो सकता है कि यह आखिरी गुड मॉर्निंग हो. मैं शायद आपको अब यहां इस प्लेटफॉर्म पर नहीं मिल सकूं. सब ध्यान रखें. शरीर मर गया है. आत्मा नहीं. आत्मा अमर है.
मुंबई के सेवरी टीबी अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर 51 वर्षीय डॉ. मनीषा जाधव की कोविड -19 से सोमवार को देर रात मौत हो गई. वह टीबी के ईलाज की स्पेशलिस्ट थीं सबसे दुखी करने वाली बात यह है की मोत होने 36 घंटे पहले फेसबुक पर विदाई का पोस्ट किया था उसके बाद उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
21 अप्रैल 2021 को देशभर में कोरोनावायरस संक्रमण के आए नए मामलों ने पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया हैं. भारत में पिछले एक दिन में पहली बार संक्रमण के लगभग 3 लाख मामले सामने आए हैं, वही इस महामारी से होने वाली मौतों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है