देश भर में कोरोना की दूसरी लहर ने हर तरफ तबाही पंहुचा रही कई राज्यों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही जिसके कारण अस्पताल में ऑक्ससीजन की कमी हो रही और मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ रही है और इसी बीच तीसरी लहर की आशंका भी सामने आने लगी. ऐसे में हम अपने घर पर ऑक्ससीजन देने वाले पौधे का रोपण करे सकते हैं,
ऐसे पौधे अधिक कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं और अधिक से अधिक ऑक्सीजन छोड़ते हैं. ऐसे में लोग वैक्सिनेशन के अलावा अपनी इम्युनिटी मजबूत बनाने और स्वस्थ रहने के लिए अनेक तरिक अपना रहे हैं.उनमे से घर में ऐसे पौधे लगाए जिनसे हमें ऑक्सीजन मिलती रहे.
ऐसे में कई विशेषज्ञ इस तरह के इनडोर पौधों का जिक्र कर रहे हैं.घर के अंदर परागण, धूल और अच्छे से अच्छा पेंट भी वायु की गुणवत्ता पर असर डालते हैं.इस स्थिति में घर के अंदर पौधे लगाना बढ़िया उपाय है जो एयर प्यूरिफायर की तरह वर्क करते हुए ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखते हैं.
इस विषय में टाइम्स ऑफ इंडिया ने कृषि मंत्रालय के हॉर्टिकल्चर साइंस के मुख्य आनंद कुमार सिंह से बात की ताकि उन पौधों के बताया और समझाया जा सके इस पौधों को ऑक्सीजन फैक्ट्री भी कहा जा सकता है. ये हवा को शुद्ध करने के अलावा मानसिक तनाव को काम में साहयता करेगा
कोरोना के समय में ये पौधे सबसे बढ़िया काम कर सकते हैं.जब आप अपने घर में पौधे लगाएंगे तब पौधे चुनते वक्त ध्यान रखेंगे ऐसे पौधे लें जो तेजी से बढ़ते हों. उसमे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ते हैं.और पौधे को मौसम के अनुसार चुनना चाहिए.और खास ध्यान रखें कि पौधों में किसी तरह की कोई बीमारी या फंगल संक्रमण न हो.
कोरोना के इस संकट में ब्लैक फंगस जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है, ऐसे में स्वस्थ पौधे लेना और उन्हें स्वस्थ बनाए रखना ही सही है.रबर प्लांट लगा सकते हैं इनके विषैले तत्वों को सोख ऑक्सीजन बढ़ाता है इसे दफ्तर में अपने क्यूबिकल में लगाना चाहें,एलोवेरा एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है यह औषधीय गुणों के अलावा इसमें हवा को शुद्ध करने की खूबी भी होती है. कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसे बेहद जहरीले तत्व को भी हटाकर हवा को शुद्ध रखता है.
तुलसी के औषधीय गुण तो सभी जानते हैं लेकिन तुलसी पर्यावरण शुद्ध रखने का भी काम करती है.और इसे हर 2 से 3 दिन में पानी की भी जरूरत पड़ती है, तुलसी दिन के लगभग 20 घंटों तक ऑक्सीजन देती है, साल 1987 में तो एक अभियान भी चला था- तुलसी लगाओ, प्रदूषण भगाओ.स्पाइडर प्लांट में वायु की अशुद्धियां दूर करने की खूबी होती है. इस प्लांट लगभग नहीं के बराबर देखरेख मांगता है और आपके आसपास एक सुरक्षा कवच बना देता है. ये देखने में भी बेहद खूबसूरत होता है.