बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस जो अमेरिकी सिंगर है. के साथ मिलकर अपने देश भारत के लिए कोरोना महामारी से लड़ रहे नागरिको के मदद के लिए फंड रेजर के जरिए भारत की मदद के लिए 22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.
देश में कोरोना महामारी से जंग लड़ने के लिए न केवल प्रशासन बल्कि सरकार और हमारे सेलिब्रिटी भी सामने आ रहे हैं. साल 2020 से सोनू सूद, अक्षय कुमार ,अमिताभ बच्चन और तमाम कलाकारों के बाद अब विदेश में रह रही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी मदद के लिए सामने आई है.
बता दें कि प्रियंका और निक ने गिव इंडिया के नाम से ये पैसे इकठा किये है और इसका भारत में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए खर्च किया जाएगा. इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 2.0 के फाउंडर और गिव इंडिया के सीईओ अतुल सतीजा के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन जगहों के बारे में चर्चा की गई जहां हमारे फंडरेजर ‘टुगेदर फॉर इंडिया’ में जुटाए गए धन की सबसे अधिक जरूरत है.
In conversation with @atulsatija (Founder 2.0 and CEO of @GiveIndia) to address the key questions and discuss other areas where the funds are most needed from our fundraiser #TogetherForIndia. https://t.co/pbORDZ1RDu pic.twitter.com/fl2eEMrV2g
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 23, 2021
एक्ट्रेस प्रियंका ने एक फोटो भी शेयर कर फंड से जुड़े चीजों पर बात की है.उन्होने लिखा कि पिछले कुछ महीनों से भारत कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है. भारत में इस स्थिति को देखते हुए पहले मैंने और निक ने 7.5 करोड़ रुपये ‘टुगेदर फॉर इंडिया’ के माध्यम जुटाए जिसका इस्तेमाल का उद्देश्य ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना था. लेकिन फिर बाद में देश की हालत को देखते हुए हमने गिव इंडिया के साथ मिलकर 22 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया. और हमारी कोशिस कामयाब हुई इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से मदद की अपील की.