टाटा स्टील – कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु पर , सैलरी( 60 साल ),मेडिकल फायदे और हाउसिंग सुविधाएं

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप विगत दिनों से कुछ कम हो गया है। जिससे कुछ राज्यों के कुछ जिलों…
1 Min Read 0 150

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप विगत दिनों से कुछ कम हो गया है। जिससे कुछ राज्यों के कुछ जिलों में छूट के साथ लॉक डाउन को अनलॉक करने पर विचार किया गया है , अनेक लोग अपने अपने तरीको से कोरोना महामारी के कारन आई परेशानियों से निजाद पाने के लिए मदद कर रहे है। ऐसी बीच टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम की घोषणा की . इस योजना के तहत अगर कंपनी के कर्मचारी की मौत कोरोना से हो जाती है तो उसके परिवार/नॉमिनी को अगले 60 साल तक सैलरी मिलती रहेगी.

इसके साथ ही टाटा स्टील मैनेजमेंट द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत मदद करने की हर संभव कोशिश कर रही है, अगर कोरोना की वजह से हमारे किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो टाटा स्टील उसके परिवार वालों को अगले 60 सालों तक पूरी सैलरी देगी, इतनी नहीं, उसको वो सभी मेडिकल फायदे और हाउसिंग सुविधाएं भी जारी रहेंगी. कंपनी अपने कर्मचारियों के बच्चों की ग्रेजुएशन तक भारत में पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा भी उठाएगी.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *