पीवी सिंधु ,राष्ट्रमंडल खेलों के, उद्घाटन समारोह में ,भारत की, ध्वजवाहक होंगी

सूत्रों के अनुसार नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन…
1 Min Read 0 155

सूत्रों के अनुसार नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक हो सकती हैं. इससे पहले नीरज चोपड़ा ध्वजवाहक का काम करने वाले थे लेकिन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वे चोटिल हो गए औऱ कॉमनवेल्थ खेलों से अपना नाम पीछे खींच लिया.

बैडमिंटन में साल 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था. इन खेलों  में भारत ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे.

IOA ने साफ किया है कि नीरज चोपड़ा की चोट के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के नामों पर भी विचार किया गया. ” सिंधु जिन्होंने रियो 2016 ओलंपिक और टोक्यो 2020 ओलंपिक में पदक जीता था इनको अब इसकी जिम्मेदारी दी गई है.

 

आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अनिल खन्ना, आईओए महासचिव श्री राजीव मेहता, आईओए कोषाध्यक्ष श्री आनंदेश्वर पांडे और टीम इंडिया के शेफ डी मिशन श्री राजेश भंडारी की चार सदस्यीय समिति ने तीन एथलीटों को शॉर्टलिस्ट किया था . आखिरकार, श्री खन्ना और श्री मेहता सुश्री सिंधु को उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक के रूप में पीवी सिंधु को चुना. 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *