पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके खेल का सराहना की. पीएम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधु और उनके कोच से भी लगातार दो बार मुलाकात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के कोच पार्क ताए-सांग के साथ बातचीत करते हुए पूछा कि क्या उन्हें अयोध्या के बारे में कुछ पता है. पीएम मोदी ने पार्क ताए-सांग को बताया कि कोरिया और अयोध्या के बीच एक विशेष संबंध है. और उन्हें अयोध्या जाने की सलाह दी.
सोमवार को जब भारतीय टोक्यो ओलंपिक दल पीएम मोदी के साथ नाश्ता करने के लिए पीएम आवास पर एकत्रित हुए थे , तभी प्रधानमंत्री ने पीवी सिंधु के कोरियाई कोच को अयोध्या और कोरिया के संबंधों के बारे में बताया और उन्हें वहां जाने की सलाह दी.पीएम ने ताए सांग से कहा कि आपको अयोध्या का दौरा करना चाहिए और आपको अयोध्या का इतिहास जानना चाहिए. इसे जानकर आपको गर्व होगा
पिछली बार आपके राष्ट्रपति की पत्नी यानी कि पहली महिला अयोध्या में आयोजित समारोह में शामिल होने आई थीं. उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने कोरिया की प्रथम महिला को दीपावली उत्सव में निमंत्रण दिया था और वे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनीं थीं.
गौरतलब है कि अयोध्या की पौराणिक राजकुमारी सुरीरत्ना ने 48 सीई में कोरिया की यात्रा की थी और कोरियाई राजा सुरो से शादी की थी. दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग सूक चार दिन के भारत दौरे पर 4 नवंबर 2018 को दिल्ली आई थीं और अयोध्या के क्वीन हुह पार्क में क्वीन हुह मेमोरियल के शिलान्यास समारोह में भाग लिया था.