रक्षाबंधन के मौके पर महिला यात्रियों को IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने स्पेशल कैशबैक ऑफर दिया गया . यह 15 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त 2021 तक रहेगा .IRCTC की तरफ से रक्षाबंधन के अवसर पर महिला पैसेंजर्स को ये गिफ्ट दिया जा रहा है.
रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को मिली इस सौगात में उन्हें किराए में छूट दी जाएगी जो कैशबैक के तौर पर उन्हें वापस मिलेगा. ये कैशबैक ऑफर लखनऊ-दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में महिला पैसेंजर्स को दिया जाएगा. इस दौरान किराए में 5 परसेंट का स्पेशल कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है. कै
इस बिच महिला पैसेंजर्स चाहें तो इस रूट पर कितनी बार भी ट्रेवल कर सकती हैं. हर बार सफर के बिच उन्हें इस कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा और कैशबैक की राशि उनके उसी खाते में जमा हो जाएगी जिससे वो अपनी टिकट बुक करेंगी. सबसे अच्छी बात है कि यह कैशबैक ऑफर उन महिला पैसेंजर्स के लिए भी होगा जिन्होंने इस ऑफर के लांच होने से पहले ही इस अवधि की टिकट बुक करा ली है.
कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से तेजस ट्रेनों कापटरी पर चलना नहीं हो रहा था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और सहूलियत को धयान रखते हुए 7 अगस्त से रेलवे ने अपनी इन दो प्रीमियम यात्री ट्रेनों को फिर से चलाना शुरू कर दिया है. ये ट्रेनें सप्ताह में 4 दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेंगी. इस बिच यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.जो भी इन ट्रेनों में सफर करेगा उसे मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना होगा.