बैडमिंटन खिलाड़ी .तसनीम,ने 16 साल की उम्र में .लिखी सफलता की. कहानी

  भारत की बेटियां लगातार विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। बात करें खेल की तो पिछले…
1 Min Read 0 140

 

भारत की बेटियां लगातार विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। बात करें खेल की तो पिछले कुछ सालों में महिला खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। सानिया मिर्जा हों या साइना नेहवाल हो, मेरी काम हो या पीवी सिंधू हो, देश की महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर न केवल भारत का शानदार प्रतिनिधित्व कर रही हैं, बल्कि बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कर रही हैं।

इस लिस्ट में एक और महिला खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। दुनिया भर में बैडमिंटन में पहली रैंक हासिल करने वाली महिला भारत की बेटी है। तसनीम मीर नाम की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने् अंडर 19 सिंगल्स में विश्व की पहली खिलाड़ी होने का खिताब हासिल किया है। खास बात यह है कि भारत से पहली बार कोई महिला खिलाड़ी पूरे विश्व में नंबर 1 हो।

चलिए जानते हैं भारत की बेटी तस्नीम मीर के बारे मे।
कौन है तसनीम मीर-इन दिनों  तसनीम मीर का नाम चर्चा में है। तसनीम मीर ने अंडर 19 बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में विश्व में पहला स्थान बना लिया है।  तसनीम मीर की बैडमिंटन के अंडर 19 में वर्ल्ड रैंकिंग नंबर 1 है।

तसनीम मीर का जीवन परिचय- तसनीम मीर 16 साल की हैं और गुजरात की रहने वाली हैं। तसनीम का जन्म गुजरात के मेहसाणा में हुआ। यहीं से उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। जब तस्नीम सात साल की थीं तब उनके पिता ने उन्हें बैडमिंटन खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। तसनीम के पिता मेहसाणा पुलिस में हैं, साथ ही बैडमिंटन के कोच भी हैं।

तसनीम का बैडमिंटन में करियर-तसनीम मीर में काबिलियत थी और कुछ कर दिखाने की चाह, यही वजह है कि उन्होंने अंडर 13, अंडर 15 और अंडर 19 लड़कियों के सिंगल्स में जीत हासिल की। इतना ही नहीं मात्र 14 साल की उम्र में उन्होंने अंडर 19 का राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप जीत लिया था। तसनीम ने बैडमिंटन को ही करियर बना लिया। इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू की।

बैडमिंटन छोड़ने का कर लिया था फैसला

एक दौर ऐसा आया कि पैसों की कमी की वजह से तसनीम के पिता ने हार मान ली और बैडमिंटन छोड़ने की सोचने लगे। लेकिन तसनीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें स्पॉन्सरशिप मिली। फिलहाल पिछले चार सालों से तस्नीम गुवाहाटी स्थित असम बैडमिंटन अकादमी में बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं। तसनीम मीर के कोच स्टारलेट इंडोनेशियाई कोच एडविन इरियावान हैं।

तसनीम मीर की उपलब्धि-बैडमिंटन खिलाड़ी तसनीम मीर ने अंडर 19 में जगह बनाई। कई ट्रॉफी अपने नाम की। साल 2018 में हैदराबाद और नागपुर में हुए अखिल भारतीय सब-जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में अंडर -15 सिंगल्स और डबल्स के खिताब जीते। अगले साल यानी 2019 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। तस्नीम ने अंडर -15 जूनियर चैंपियनशिप और इंडोनेशिया में हुए एशियाई अंडर -17 चैंपियनशिप में भी जीत हासिल की।

पिछले साल तस्नीम ने तीन जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में जीत हासिल की और विश्व रैंकिंग में टाॅप पर पहुंच गईं। बुल्गारिया, फ्रांस और बेल्जियम में खिताब जीते, जिन्होंने उन्हें विश्व रैंकिंग में टाॅप पर पहुंचाने में मदद की। वर्तमान में तसनीम 10,810 प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *