जाहन्वी और खुशी ने, माँ श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर,लिखा इमोशनल नोट

  बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है। आज से चार साल पहले श्रीदेवी…
1 Min Read 0 94

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है। आज से चार साल पहले श्रीदेवी की मौत दुबई के एक आलीशान होटल के बाथरूम के बाथटब में डूबने से हो गई थी।श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद भी उन्हें आज तक कोई भूल नहीं पाया है। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। उनकी मौत से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री और पूरा देश हैरान रह गया था।

वैसे तो उनकी बेटियां अपनी मां को हर दिन याद करती रहती हैं लेकिन आज खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है। यह फोटो उनके बचपन की है, जिसमें वह अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों मां-बेटी काफी खुश लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने कुछ नहीं लिखा लेकिन हम उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं। वह आज अपनी मां को कुछ ज्यादा ही मिस कर रही होंगी।

वही श्रीदेवी की बड़ी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां को याद किया है। उन्होंने भी अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”मैंने आपके बिना जितने साल बिताए हैं, उससे ज्यादा अभी भी आपके साथ बिताए हैं। लेकिन मुझे नफरत है इस बात से कि आपके बिना मेरे जीवन का एक और साल बीत गया है। मुझे आशा है कि हम आपको अपने पर गर्व महसूस कराने में कामयाब रहे होंगे मम्मा, क्योंकि यही एक ऐसी चीज है जो हमें आगे बढ़ने की शक्ति देती है। लव यू।”

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *