जन्म से था लड़का, बाद में बना Transgender

  यूं तो हम हर चीज़ में काफी आगे बढ़ चुके हैं और समय के साथ लोगों की सोच भी…
1 Min Read 0 148

 

यूं तो हम हर चीज़ में काफी आगे बढ़ चुके हैं और समय के साथ लोगों की सोच भी बदल रही है. लेकिन आज भी समाज में कई लोग ऐसे हैं, जो ट्रांसजेंडर को अपने से कम आकते हैं. कई बार तो अपने घर वाले भी ऐसे लोगों का साथ छोड़ देते हैं.

आज हम एक ऐसी दादी और पोते की कहानी शेयर कर रहे जिसे सुनकर आप का दिल छू लेगी 87 वर्षीय दादी ने लोगों की परवाह किए बगैर अपने ट्रांसजेंडर पोते का साथ दिया और उसे महिला बनने में मदद करके दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की.

officialhumansofbombay के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एक  87 साल की दादी को जब पता चला कि उनका पोता ट्रांसजेंडर है, तो उन्होंने उसे महिला के रूप में स्वीकार किया और उसे पूरा सपोर्ट किया.

आप वीडियो में शुरुआत में दादी को अपने पोते के ट्रांसजेंडर होने की बात पता चलती है तो वह बीमार पड़ गई थीं. उन्हें पोते की भविष्य की चिंता हो गई उन्हें डर सता रहा था कि लोग क्या कहेंगे और उसे समाज कैसे देखेगा.

लेकिन जब दादी ने अपने पोते को इस तकलीफ से गुजरते देखा, तो उन्होंने दुनिया की परवाह  किए बगैर उसे सपोर्ट करने का फैसला किया. दादी ने अपनी ज्वैलरी भी अपने पोते को देदी और उसे महिला के अवतार में स्वीकार किया  और सपोर्ट किया.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *