फिल्म वीर’ के ,प्रोड्यूसर विजय गलानी का, लंदन में ,हुआ निधन

बॉलीवुड जगत के जाने माने निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में 50 साल की उम्र में निधन हो…
1 Min Read 0 140

बॉलीवुड जगत के जाने माने निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में 50 साल की उम्र में निधन हो गया। विजय ब्लड कैंसर के इलाज के सिलसिले में पिछले कुछ महीनों से लंदन में थे और वहीं अपना इलाज करवा रहे थे।विजय गलानी के निधन की पुष्टी फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। विजय गलानी के निधन से एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शो की लहर है। बता दें कि गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।

बताते चलें कि विजय गलानी एक फेमस और टैलेंटेड प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। यूं तो उन्होंने बॉलीवुड को कई सारी फिल्में दी हैं। हालांकि वह सलमान खान की फिल्म ”वीर” और अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर फिल्म अजनबी’ और ‘बचके रहना रे बाबा,’ ‘सूर्यवंशी’ प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने गोविंदा , मनीषा कोईराला की फिल्म ‘अचानक’ को भी प्रोड्यूस किया है। हालांकि आखिर बार विजय गलानी ने विद्युत जामवाल और श्रुति हासन फिल्म ‘द पावर निर्माण किया था, जो इसी साल 2021 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *