असम में, ब्रह्मपुत्र नदी पर, भीषण नाव ,हादसा,कई लापता

  असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भरी दो नावों में टक्कर होने से भीषण हादसा हुआ है। हादसे के बाद…
1 Min Read 0 128

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भरी दो नावों में टक्कर होने से भीषण हादसा हुआ है। हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। एक बोट माजुली सेनीमतीघाट की ओर जा रही थी जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी।

घटना के तुरंत बाद, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा ने माजुली और जोरहाट जिलों के जिला प्रशासन को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं जोरहाट के निमती घाट के पास हुए दुखद नाव हादसे से आहत हूं।’

उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। सरमा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को माजुली का दौरा करेंगे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *