पीएम मोदी – ने अफवाह पर विराम लगाते हुए , वैक्सीन के प्रति किया जागरूक

कोरोना वैक्सीन लें या ना लें, ये सवाल आज भी कई लोगों के मन में चलता है और इसी सवाल…
1 Min Read 0 34

कोरोना वैक्सीन लें या ना लें, ये सवाल आज भी कई लोगों के मन में चलता है और इसी सवाल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात 78 कार्यक्रम के दौरान वैक्सीन ना लेने को लेकर फैली सभी अफवाहों पर विराम लगाया और कहा कि ‘मेरी 100 साल की मां ने भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। और उन्होंने खुद कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली हैं।

मध्यप्रदेश के भीमपुर के निवासी राजेश हिरावे ने पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने अभी भी कोरोना का टीका नहीं लिया है। उनके इस बात पर पीएम ने इसके पीछे का कारण पूछा तो राजेश हिरावे जबाव दिया कि कई लोग वैक्सीन से डरे हुए हैं, क्योंकि इसे लेकर कई अफवाहें फैली हुई हैं। पीएम ने कहा की आप को इस तरह के भ्रमों को अपने मन से बाहर निकाल देना चाहिए। पीएम ने बताया की देश में अबतक 31 करोड़ सेअधिक लोग कोरोना का टीका लगा चुके हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जैसे ही आपका नंबर आए, वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने सालभर, रात दिन एक एक करके वैक्सीन बनाई है, इस पर भरोसा करना चाहिए।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *