100 फीसदी, टीकाकरण करने ,वाला पहला ,केंद्रशासित प्रदेश ,बना अंडमान निकोबार

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा आप इसी से…
1 Min Read 0 85

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं भारत में 85 प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, दूसरी खुराक लगवाने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। देश के सभी राज्यों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है, हिमाचल प्रदेश के बाद अंडमान निकोबार में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है ,जहां 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यहां सभी लोगों को कोरोना की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने भी वैक्सीनेशन पूरा करने वाली उपलब्धि हासिल कर ली है।

अंडमान निकोबार कोविड-19 से बचाव के लिए अर्हता प्राप्त सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। यह दावा यहां के प्रशासन ने किया है। प्रशासन ने बताया कि यहां केवल कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। कोविशिल्ड टीका इस्तेमाल कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहला है ।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *