आयुष्मान खुराना ने ,डॉक्टर्स डे पर, जारी किया फिल्म से, अपना नया लुक, पोस्ट शेयर कर चिकित्सकों को दी बधाई”

देशभर में आज का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान…
1 Min Read 0 149

देशभर में आज का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म से उनका दूसका लुक जारी हो गया है।अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ये नया लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, जी से गायनेकोलॉजिस्ट, जी से गुप्ता ️ये है हमारा डॉक्टर जी। डॉक्टर उदय गुप्ता उर्फ डॉक्टर जी और टीम की तरफ से सभी जी से जीनियस डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं। इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों को भी टैग किया है।

इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल इस फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक जारी किया था। ‘बरेली की बर्फी’ और ‘बधाई हो’ की सफलता के बाद जंगली पिक्चर्स के साथ ‘डॉक्टर जी’ आयुष्मान खुराना की तीसरी फिल्म है। डॉक्टर जी एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुभूति कश्यप द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इसका निर्माण जंगली पिक्चर्स कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अनुभूति डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म में आयुष्मान के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगी।  वहीं, आयुष्मान डॉ उदय गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगे। आयुष्मान और रकुल इस फिल्म के जरिए पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में आयुष्मान और रकुल के अलावा शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *