दिवंगत एक्टर इरफान खान ने लंबी बीमारी के बाद 29 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही उनकी पत्नी सुतापा सिकदर की दुनिया मानों थम सी गई हो। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दिल का हाल बयां करती हैं। हाल में ही सतुपा ने फेसबुक की मैमोरी को शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखकर इरफान को याद किया है।
दरअसल, इरफान खान स्टारर फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ के चार साल पूरे हुए हैं। इस दौरान सतुपा ने फेसबुक मेमोरी में इरफान खान की फिल्म का रिव्यू को शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है ‘ जब नींद नहीं आने की बीमारी डेढ़ साल बाद भी बनी रहती है और फेसबुक हर दिन एक नई मेमोरी का दरवाजा खोल देता है। साहिर साहब कहते हैं ‘तुम होते तो ये होता’.. इरफान ये कविता कहीं सुनाना चाहते थे। स्टुडेंट डेज में अमिताभ बच्चन साहब की
आइकॉनिक आवाज कई बार चलती थी और इरफान इस पर अचंभा करते थे। लेकिन पच्चीस साल बाद साहिर साहब ने बच्चन साहब पर फैंडम में लीड किया और देर रात की बातचीत में इरफान ने कहा था कि यार मुझे बोलना था ये..एकबार’…सतुपा इसके आगे लिखती हैं ‘लेकिन कुछ सफर अचानक रुक जाते हैं और आपको छोड़ देता है। कुछ लोग इतने करीब होते हैं की उनके बिना भी वो जिंदगी में करीब ही रहते हैं # इरफान..
इरफान खान आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान कैंसर से जंग लग रहे थे। यह उनकी आखिरी फिल्म थी