इस दिवाली ,मुंह में ,घोलें ,रसमलाई की, मिठास

  कोई भी फेस्टिवल सीजन बिना मिठाइयों के अधूरा रहता है और बात हो टेस्टी रसमलाई की तो नाम सुनकर…
1 Min Read 0 126

 

कोई भी फेस्टिवल सीजन बिना मिठाइयों के अधूरा रहता है और बात हो टेस्टी रसमलाई की तो नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है. धनतेरस से दिवाली के पांच दिन चलने वाले महापर्व की शुरुआत होने जा रही है. दिवाली का त्यौहार पटाखे, सजावट और मिठाइयों के साथ इंजॉय किया जाता है. यही वजह है कि घरों में काफी पहले से दिवाली फूड बनाने की शुरुआत कर दी जाती है. तो इस बार घर पर बनाएं मुंह में घुलने वाली टेस्टी रसमलाई.

कोई भी फेस्टिवल बिना बंगाली मिठाइयों के अधूरा सा लगता है. रसमलाई भी उनमें से एक है. दिवाली फेस्टिवल बेहद नजदीक आ गया है. घर में इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं रसमलाई बहुत ही मुलायम और मीठी होती है. इसे एक बार खाने के बाद और खाने का मन ललचाने लगता है. रसमलाई को घर में तैयार करने में लगभग एक घंटे का वक्त लग जाता है. हालांकि हमारे द्वारा बताई सिंपल रेसिपी को ट्राई कर आप टेस्टी रसमलाई घर में ही तैयार कर सकते हैं.

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री- रसगुल्ला के लिए
दूध – 1/2 लीटर,चीनी – 400 ग्राम, नींबू रस – 2 टी स्पून,पानी – 3 ग्लास

मलाई के लिए- दूध – 1/2 लीटर, चीनी – 100 ग्राम, बादाम कटी – 5 ,काजू कटे – 5
केसर – 10 लीफ, इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

रसमलाई बनाने की विधि
रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर गर्म करें. फिर उसमें दूध को डाल दें और उसे उबलने के लिए छोड़ दें. अब दो चम्मच नींबू रस लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिला दें. जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें नींबू रस के पानी को थोड़ा-थोड़ा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दूध फटने लगा है. 2 से 3 मिनट में दूध पूरा फट जाएगा. इसके बाद फटे हुए दूध को सूती कपड़े की मदद से छान लें. इसके बाद फटे दूध से तैयार हुए पनीर को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें जिससे उसके अंदर का सारा खट्टापन निकल जाए.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *