साल 2021के 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के लिए देश के जनता से उनकी राय मांगी है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार उनके विचार ही लाल किले की प्राचीर से गूंजेंगे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोग अपने ‘मन की बात’ माईजीओवी (MyGov) पर साझा कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार , माईजीओवी पोर्टल पर बताया गया है कि पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों का जिक्र करेंगे। अहम बात यह है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण के लिए पिछले कई साल से लोगों से उनके विचार और सुझाव मांगते आ रहे हैं।
पोर्टल पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि हर साल के जैसे इस साल भी पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से ‘नए भारत’ के लिए उनके सुझाव मांगे हैं। ऐसे में आपके पास अपने विचार साझा करने का अवसर है। आप अपने विचारों और सुझावों को शब्दों में पिरोकर साझा कीजिए, जिनमें से पीएम मोदी कुछ विचारों को चुनेंगे और 15 अगस्त के अपने भाषण में शामिल करेंगे।