भारतीय मूल के ,इन 10 CEO का, दुनियाभर में दबदबा,लहराया परचम

आज के समय में भारत (India) का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अर्थव्यवस्था (Economy) से लेकर देश और…
1 Min Read 0 141

आज के समय में भारत (India) का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अर्थव्यवस्था (Economy) से लेकर देश और दुनिया की कई बड़ी कंपनियों (Companies) की अगुवाई भारत और भारत के लोग कर रहे हैं। फेमस टेक कंपनी गूगल (Google) से लेकर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की जिम्मेदारी भी एक भारतीय के कंधे पर ही है। हाल ही में 55 वर्षीय लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan) को कॉफी की दुनिया में बादशाहत कायम कर चुकी स्टारबक्स (Starbucks) का सीईओ नियुक्त किया गया है।

आप ऐसे कितने भारतीय को जानते हैं, जिन्हें दुनिया की दिग्गज कंपनी सलाम करती है? आज हम आपको वर्ल्ड के टॉप सीईओ से मिलाने जा रहे हैं।”

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan) को कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) का अगला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अभी वह ब्रिटेन की स्वास्थ्य एवं पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं। स्टारबक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि 55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे। उन्होनें पुणे विश्वविद्यालय (अब सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय) के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। वह पहले यूके स्थित मल्टीनेशनल उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी Reckitt Benckiser के सीईओ थे।”

टॉप सीईओ की लिस्ट-
गूगल एलएलसी और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म केरल के मदुरै में हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-खड़गपुर) से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2004 में अपने करियर की शुरूआत की थी। वह वर्ष 2015 में गूगल के सीईओ बन गए थे।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्होनें साल 1988 में मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद कंप्यूटर साइंस में एमएस करने के लिए अमेरिका चले गए। 2014 में नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था।

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी के पद से हटने के बाद आईआईटी-बंबई के स्नातक पराग अग्रवाल को नवंबर 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था।
एक्सएलआरआई-जमशेदपुर की पूर्व स्टूडेंट लीना नायर को 2016 में यूनिलीवर के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें जनवरी, 2022 में फ्रांस के फैशन ब्रांड शनेल की सीईओ के रूप में चुना गया।

आईआईटी-कानपुर के पूर्व छात्र अरविंद कृष्णा दो दशक से अधिक समय से आईबीएम के साथ हैं। उन्होंने जनवरी 2020 में आईबीएम समूह के सीईओ के रूप में वर्जीनिया रोमेट्टी की जगह ली थी।

हैदराबाद में जन्मे शांतनु नारायण ने एप्पल के साथ अपना करियर शुरू किया और वर्ष 1998 में एडोब में शामिल हो गए थे। उन्हें दिसंबर 2007 में 45 साल की आयु में सीईओ के रूप में प्रमोट किया गया था।

सेवानिवृत्त भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल हरभजन सिंह बंगा के घर जन्मे अजयपाल सिंह बंगा ने वर्ष 1981 में नेस्ले के साथ अपना करियर शुरू किया था। वह वर्ष 1990 के दशक में मास्टरकार्ड में शामिल हुए और उन्हें जुलाई 2010 में मास्टरकार्ड का अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया गया था।

लंदन में जन्मी और नई दिल्ली में पली-बढ़ी जयश्री उल्लाल को वर्ष 2008 में
एरिस्टा नेटवर्कर्स की सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया था।

नई दिल्ली में पैदा हुए और कुवैत में पले बढे राजीव सूरी को अप्रेल 2014 में नोकिया इंक
का सीईओ नामित किया गया था और एक मार्च 2021 को वह इनमारसेट में सीईओ
के रूप में शामिल हुए।

केरल के कोटायम जिले में जन्मे और आई आईटी -मद्रास ले पढाई पूरी करने वाले
जार्ज कुरियन को जून 2015 में नेटएप का अध्यक्ष और सीईओ बनाया गया था ।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *