PM नरेंद्र मोदी ने ,किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ,का उद्घाटन

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद…
1 Min Read 0 142

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, “5 साल पहले जो स्थिति थी उसे देखकर मुझे हैरानी होती थी कि आखिर यूपी को कुछ लोग किस बात की सजा दे रहे हैं। यूपी में जो सरकार थी उसने मेरा साथ नहीं दिया, इतना ही नहीं सार्वजनिक रूप से मेरे बगल में खड़े होने पर भी उनको वोट बैंक खत्म होने का डर लगता था।

पीएम मोदी ने जो अपने समय में असफल रहे, वो योगी जी की सफलता नहीं देख पा रहे हैं। जो सफलता देख नहीं पा रहे हैं, वो सफलता पचा कैसे पाएंगे। इस क्षेत्र का भाग्य बदलना शुरू हो गया है। कौन भूल सकता है कि पहले यूपी में कितनी बिजली कटौती होती थी। कौन भूल सकता है कि यूपी में कानून व्यवस्था की क्या हालत थी। कौन भूल सकता है कि यूपी में मेडिकल सुविधाओं की क्या सुविधा थी। यूपी में तो हालात ऐसे बना दिए गए थे कि यहां सड़कों पर राह नहीं होती थी राहजनी होती थी। अब राहजनी करने वाले जेल में हैं और अब गांव-गांव नयी राह, नयी सड़कें बन रही हैं।

उन्होने आगे कहा की मैं MP के रूप में आता था तो हवाई अड्डे पर स्वागत करके खो जाते थे। उनको शर्म आती थी क्योंकि काम का हिसाब देने के लिए उनके पास कुछ था ही नहीं। योगी सरकार से पहले वाली सरकारों ने जिस तरह यूपी के साथ भेदभाव किया। मुझे पता था यूपी के लोग ऐसा करने वालों को यूपी के विकास के रास्ते से हटा देंगे।

पहले की सरकारों के लिए विकास वहीं तक सीमित होता था, जहां उनका परिवार था, उनका घर था। आज जितना पश्चिम का सम्मान है, उतना ही पूर्वांचल के लिए प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आज खाई को पाट रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से अवध के साथ-साथ बिहार को भी लाभ होगा। 340 के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि ये लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुलतानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को जोड़ेगा।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *