सिनेमा जगत के दो मशूहर अभिनेता जीनोने एक्टिंग के टैलेंट से से खुभ नाम कमाया.लेकिन इनमे से एक अभिनेता हमारे बिच नहीं है. जी हा हम बात कर रहे है दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की जो आज हमारे बिच नहीं है. उन्होंने कभी भी अपने लुक का अपने टैलेंट पर प्रभाव नहीं होने दिया है. इस बीच अब अनुपम खेर ने अपने और दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के गंजेपन का मजाक बनाया है.
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर उन कलाकारों में से एक हैं, जिनके सिर पर कम बाल आते हैं. अमरीश पुरी के सिर के बाल भी पर्सनल जिंदगी में काफी कम थे. ऐसे में अनुपम खेर ने स्टेज पर अपना और अमरीश पुरी के गंजेपन का मजाक बनाया था. इससे जुड़ा एक वीडियो अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
View this post on Instagram
इस वीडियो में आप देख सकते है अनुपम खेर फिल्म मधुमति के गाने ‘दिल तड़प तड़प के कह रहा’ गाने को रीक्रिएट कर उसे गंजेपन पर बनाकर गाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अमरीश पुरी भी गाने में उनका साथ दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘यादों के पुलिंदों से बहुत साल पहले एक स्टेज शो में ये गाना गया था!! गंजे लोगों का मजाक उड़ाया था. अमरीश जी की मुस्कुराहट में कितना भोलापन था!!! ये फ़िल्मों में रिश्तों का गोल्डन पीरियड था! रिश्ते आसानी से बन जाते थे और ज़िंदगी भर के लिए चलते थे!!