भारत में अभिभावक बच्चों को बचपन से ही किताब पढ़ने की आदत डालते हैं और वो चाहते हैं कि उनका बच्चा जल्द से जल्द किताबों से दोस्ती कर ले ताकि आगे जाकर उसे पढ़ाई करने में कोई दिक्कत ना हो।
इसी आदत का सुखद परिणाम भारतीय-अमेरिकी मूल की 5 वर्षीय लड़की कियारा कौर में देखने को मिला। उन्होंने किताबों से अच्छी दोस्ती कर एक रिकॉर्ड बना दिया ।
विश्व रिकॉर्ड कायम किया
कियारा ने बिना रूके 105 मिनट में 36 किताबें पढ़कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।
ज्ञात हो कि भारतीय-अमेरिकी मूल की कियारा वर्तमान में UAE में रहती हैं। मात्र दो घंटे में ३६ किताबें पढ़ने के लिए किआरा का नाम लंदन वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
कियारा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि उसे किताब पढ़ने में काफी मजा आता है। उसे यह रूचि उसके दादाजी ने पैदा किया है।
उनकी मां इस बारे में कहती हैं कि किआरा अक्सर वाट्सऐप पर अपने दादाजी से घंटों कहानी सुनती रहती है। यही से कियारा के अंदर किताब पढ़ने का शौक पैदा हुआ। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुताबिक अभी तक उनके रिकॉर्ड में ऐसा कोई बच्चा नहीं आया है जो इतने कम वक्त में इतनी ज्यादा किताबें पढ़ी हो।.
लोग अब वंडर चाइल्ड के नाम से पुकार रहे हैं