ये पौधों को घर में लगाए , ऑक्सीजन की कभी कमी नही होगी

विगत समय भारत में कोरोना के दुसरे लहर से पुरे देश में ऑक्सीजन की अधिकाधिक कमी देखने को मिली, जिसके…
1 Min Read 0 31

विगत समय भारत में कोरोना के दुसरे लहर से पुरे देश में ऑक्सीजन की अधिकाधिक कमी देखने को मिली, जिसके वजह से कई लोगों की जान गवानी पड़ी । ऐसे में नासा के अनुसार बताएं गए ऐसे दस पौधें के बारें में बताएंगे, जिससे घर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही बीमारियां दूर होगी और ऑक्सीजन भी मिलेगी।

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने ऐसे 10 पौधें के बारे में बताया है जिन्हें घर के किसी कमरे में भी रखा जा सकता है। या पौधे कम खर्चे में ही ऑक्सीजन देंगे ।

आइये जाने ,कौन-कौन हैं वे  पौधें ?

गरबेरा डेजी


इस पौधें को कई लोग घरो में सजावट के तौर पर प्रयोग करतें हैं। यह होम प्लांट्स की विशेषता यह है कि यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन बनाता है। गरबेरा डेजी को डायरेक्ट सूर्य की रौशनी की जरुरत नहीं होती है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां इसे कुछ घंटें तक ही सीधी धूप मिल सके।इसे कमरे में खिड़की के पास भी रख सकतें हैं।

 

 

चाइनीज एवरग्रीन

यहाँ पौधा 18-27 डिग्री तापमान में अच्छी तरह पनपता है। इसकी पत्तियां बड़ी-बड़ी और अधिकतम उंचाई 3 फीट होती है। चाइनीज एवरग्रीन, वातावरण से बेनजेन और फॉर्मेल्डिहाइड को अवशेषित करता है। इसे रोज पानी की जरुरत नहीं होती। इसे जानवरों से बचाकर रखना होता है क्योंकि उनके लिए यह जहरीला हो सकता है।

 

स्पाइडर प्लांट


स्पाइडर प्लांट को रिबन प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की उंचाई लगभग 60 सेंटीमीटर या दो फीट तक होती है। स्पाइडर प्लांट 2 डिग्री तापमान तक की ठंड भी सहन कर लेता है। स्पाइडर प्लांट भी आसपास के वातावरण से कार्बन मोनोऑक्साइड और जाइलीन जैसी गैसों को अवशोषित कर लेते हैं। इसे सप्ताह में एक बार पानी देने की जरुरत पड़ती है। स्पाइडर प्लांट को लिविंग रुम या फ़िर बेडरुम में भी सजा सकतें हैं।

 

ब्रॉड लेडी पाम

इस पौधें को बैम्बू पाम के नाम से भी पहचाना जाता है। ये प्लांट क्लीनिंग प्रोडक्ट्स में पाए जानेवाली अमोनिया गैस को सोख लेते हैं। यह हवा को साफ करता है और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। ब्रॉड लेडी पाम तक 4 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। इसे ऐसे जगह पर रखा जाता है, जहां छांव हो। गर्मियों के मौसम में इस पौधें को प्रतिदिन पानी देने की जरुरत होती है।

           ड्रैगन ट्री

ड्रैगन ट्री को रेड-एज ड्रैसेनिया भी कहते हैं। ये प्लांट्स वातावरण से खतरनाक गैसें जैसे, बेनजेन, जाइलीन, टोलुईन और ट्राईक्लोरोएथिलिन को अवशेषित लेते हैं। इस पौधें को ऐसे जगह रखा जाता है, जहां सूरज की रोशनी आती है। इसे बालकनी या कमरे में रखा जा सकता है।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *