श्रीनगर के बारामूला के वगूरा ब्लाक के शर्कवारा गांव की रहने वाली 124 साल की रेहते बेगम ने कश्मीर में डोर डू डोर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत टीका लगवाया. यह मुहिम जम्मू-कश्मीर जन संपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से चलाई जा रही है. पूरी दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा के रख दी है इस महामारी ने देश के कई शहरो के लोगो ने अपनी जान गवाई और कई अपनों ने अपनों को खोया इसके बाद भी देश में अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं, कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे है और इससे बचने के लिए कई बहाने बनाने रहे है
तो कुछ लोग ऐसे भी है जो हजारो आशंकाओं और डर दूर रखकर कोरोना वैक्सीन लगवाई और सबके लिए मिसाल बने. बड़े बड़े नेताओ से लेकर कई फिल्म सितारों ने और आम नागरिकोंने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है इनमे एक रेहते बेगम हैं जिन्होने 124 साल की उम्र में टीका लगाया और टिका लगते समय रेहते ने कोई हिचक नहीं दिखाई और आराम से बैठी रहीं. साथ ही उन सभी को नसीहत दी जो कोरोना वैक्सीन लगाने से बचना चाहते है