वॉक करते समय,अधिक तर, लोग करते हैं ये 1 गलती,जानें पैदल चलने का, सही तरीका

  वॉक करने के फायदे (walking benefits) के बारे में तो हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन, क्या…
1 Min Read 0 138

 

वॉक करने के फायदे (walking benefits) के बारे में तो हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन, क्या आप वॉक करने के सही तरीके (how to walk properly) के बारे में जानते हैं? जी हां, वॉक करने का तरीका जिसमें आमतौर पर चलने के दौरान आपके हाथ कैसे रहें, पैर कैसे हों, सिर कैसे रखें और कंधे कैसे हों इन तमाम बातों के बारे में बात की जाती है। दरअसल, इन सब का आपकी वॉकिंग स्पीड पर और इससे ज्यादा सेहत पर गहरा असर पड़ता है। लेकिन, इस दौरान ज्यादातर लोग इस एक गलती को करते हुए मिल जाएंगे। क्या है ये जानते हैं।

मुट्ठी बंद करके वॉक करना हो सकता है नुकसानदेह-मुट्ठी बंद करके वॉक करना असल में वॉक करने का गलत (wrong hand position) तरीका है। दरअसल, इससे आपका शरीर पूरी तरह से प्रभावित होता है। दरअसल, इसका गहरा असर सबसे पहले आपके ब्लड प्रेशर (blood pressure) पर पड़ता है। होता ये है कि जब आप मुट्ठी बंद करके वॉक करते हैं तो, मुट्ठी बांधने से शरीर पर एक प्रेशर क्रिएट होता है जिसकी शुरुआत आपकी बाहों, कंधों और गर्दन से होता है। साथ ही आप पाएंगे कि इस तरह से वॉक करने से आपकी उंगलियों और हाथों में सूजन भी महसूस होगी। इसलिए इसे करने से बचें।

वॉक के दौरान कैसा हो आपके हाथों का पॉश्‍चर-
वॉक करते समय हाथों के लिए दो पॉश्‍चर सही हो सकते हैं। जैसे वॉक करते समय अपनी मुट्ठी खोल कर चलें। इस दौरान उंगलियों को थोड़ा अंदर की ओर हल्का मोड़कर और अपनी पहली उंगली के ऊपर अपने अंगूठे को आराम देते हुए वॉक करें। ये आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रखेगा।
-चलते समय अपनी छाती को सीधा रखते हुए अपने कंधों को नीचे और पीछे की ओर रख कर वॉक करें।
-इस दौरान अपनी कोहनी को लगभग 90 डिग्री पर झुकाकर रखें।”

वॉक करने का सही तरीका-Right way to walk in hindi
-सिर सीधा रख कर वॉक करें
-अपने पैरों को जमीन पर पूरा रख कर चलें।
-इस दौरान पीठ और कंधों को सीधा रखें।
-कंधों को चलने के दौरान हर स्टेप के साथ मूव करें।”

ध्यान रखें कि किसी भी फायदे के लिए वॉक करने का ये तरीका अपनाना बेहद ही जरूरी है। इससे आप पीठ दर्द, पैरों में दर्द और सूजन आदि से बचे रहेंगे। साथ ही इससे शरीर को कई फायदे मिलेंगे।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
हमारा चैनल इसका दावा नहीं करता ।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *