कंबल और “भारी रजाई को ,घर पर साफ करने में , बेस्‍ट हैं ये 3 तरीके”

  सर्दियों का मौसम आते ही लोग गर्म कपड़ों के साथ साथ ठंड से बचने के लिए भारी रजाई और…
1 Min Read 0 141

 

सर्दियों का मौसम आते ही लोग गर्म कपड़ों के साथ साथ ठंड से बचने के लिए भारी रजाई और कंबलों को भी स्‍टोरेज से निकाल लेते हैं. एक साल से बंद पड़े इन भारी रजाई और कंबलों से गंध और धूल को दूर करने के लिए इनकी सफाई जरूरी होती है. इसकी सफाई में सबसे ज्‍यादा मुश्किल ये आती है कि इन्हें पानी में डालते ही ये इतने भारी हो जाते हैं कि इन्‍हें सम्‍हालना, उठाना और ड्राई करना असंभव जैसा लगता है. ऐसे में भारी रजाई कंबलों को ड्राई क्‍लीन कराना ही ज्‍यादातर लोग प्रेफर करते हैं. हालांकि, हर कुछ दिनों में इन्‍हें ड्राई क्‍लीन के लिए देना महंगा पड़ सकता है. ऐसे में आप चाहें तो इन्‍हें घर पर भी आसान तरीके से साफ कर सकते हैं और इन्‍हें बिना नुकसान पहुंचाए नया जैसा बना सकते हैं.

आइए जानते हैं भारी कंबलों को साफ करने का सही तरीका.

इस तरह करे साफ-
धूप दिखाएं- सबसे पहले अपने इन भारी कंबल और रजाई को धूप में दो चार दिन रखें. इसके बाद इन्‍हें किसी डंडे की मदद से ठोककर धूल निकालें. ऐसा करने से इसके अंदर का फ्रेब्रिक हल्‍का होगा और नमी गायब हो जाएगी. जिससे ये फ्रेश और गंधरहित होंगे.

वॉशिंग मशीन का इस्‍तेमाल- आपका कंबल अगर माइक्रोफाइबर का है तो आप इन्‍हें आसानी से मशीन वॉश कर सकते हैं. आप इसके लिए गर्म कपड़ों को धोने वाला लिक्विड सोप का इस्‍तेमाल करें. धुलने के बाद इन्‍हें मशीन ड्राई कर धूप में फैला दें.

हाथ से इस तरह करें साफ- एक बड़े से टब में पानी भरें और इसे 10 मिनट तक इसमें भिगोकर रख दें. अब आप कंबल को इसमें से निकालकर जमीन पर रखें और टब में लिक्विड सोप डालकर पानी भर दें. अब आप इसमें भीगे कंबल को दोबारा डालें. आप 15 मिनट कंबल को इसमें रहने दें और जरूरत पड़ने पर टब में खड़े होकर इन्‍हें पैरों से दबा दबा कर साफ करें. फिर 3 से 4 बार साफ पानी से खंगालकर बाथरूम में ही स्‍टूल पर रखकर कुछ देर छोड़ दें. इसका पानी जब निकल जाए तो इन्‍हें धूप में फैला दें.

इन बातों का रखें ख्‍याल- कभी भी गर्म पानी से इन्‍हें ना धोएं.कभी भी ड्राई डिटर्जेंट या हार्ड डिटर्जेंट का इस्‍तेमाल ना करें

.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *