Friendship Day – दोस्ती में सुकून…’, दोस्ती को, बखूबी बयां करते हैं, ये 10 डायलॉग्स

आज यह दिन हर किसी के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज का दिन दोस्ती का दिन है। आज हर…
1 Min Read 0 89

आज यह दिन हर किसी के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज का दिन दोस्ती का दिन है। आज हर कोई अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे का यह खास दिन सेलिब्रेट कर रहा है। अगस्त महीने का पहला रविवार दोस्ती के नाम किया गया है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिससे शायद ही कोई अछूता रहा हो। हिंदी सिनेमा पर भी दोस्ती का रंग देखने को मिलता रहता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो दोस्ती पर आधारित है। वहीं, कई फिल्मों के ऐसे डायलॉग है, जो दोस्ती को बखूबी परिभाषित करते हैं।

तो दोस्ती के इस खास दिन पर जानते हैं दोस्ती पर बने 10 बेहतरीन डॉयलॉग-

फिल्म राजा नटवरलाल- दोस्ती पानी है और पैसा तेल… दोनों को कभी मिक्स नहीं करते

फिल्म मैंने प्यार किया” -दोस्ती का एक उसूल होता है मैडम, नो सॉरी नो थैंक्यू

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल -प्यार में जूनून है पर दोस्ती में सुकून है

फिल्म छिछोरे -सच्चे दोस्त वही होते हैं…जो अच्छे वक्त में आपकी बजाते हैं…और जब मुश्किल वक्त आता है तो वो ही छिछोरे आपके दरवाजे पर खड़े नजर आते हैं

फिल्म पाठशाला -दोस्ती की भाषा सबसे अलग होती है, वो सिर्फ दिल की बात सुनती है

फिल्म एनी बडी कैन डांस -दोस्ती वो होती है जो जीना सिखाती है मरना नहीं

फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा- सच्चे दोस्त आंसुओं की तरह होते हैं, यहां दिल उदास हुआ वहां वो आ गए

फिल्म कभी अलविदा न कहना -कभी- कभी दोस्ती मोहब्बत की जगह ले लेती है…और फिर मोहब्बत के लिए जगह ही नहीं रहती

फिल्म छिछोरे”-दोस्त जिनके साथ आप हंसते हैं, रोते हैं, पर जिंदगी जीना सीखते हैं

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *