सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया है और अपने भाई को याद किया है.सुशांत के केस की जांच अभी भी केंद्रीय एंजेंसियां कर रही हैं सुशांत के करीबी लोग और फैन्स उनसे जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं. सुशांत बहन ने ऑस्ट्रेलिया के एक गार्डेन में सेटअप हुई सुशांत के नाम की मेमोरियल बेंच की फोटो शेयर की है.
श्वेता सिंह कीर्ति के दवारा शेयर किये गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि दिवंगत एक्टर को याद कर बेंचों पर एक साइनबोर्ड लगाया गया है. साथ ही इसपर लिखा है: “सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020) एक एक्टर, कीन अस्ट्रॉनमर, एनवायरमेंटलिस्ट और ह्यूमैनिटेरियन. एक सोल जिसने मिलियन्स को छुआ है. श्वेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है: “वो जिन्दा है… उसका नाम जिन्दा है, उसका मूल तत्व जिन्दा है! ऐसा इम्पैक्ट होता है एक शुद्ध आत्मा का, तुम भगवान के बच्चे हो मेरे बेबी.. तुम हमेशा जिन्दा रहोगे.”
View this post on Instagram
श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है.साथ हि सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के खिताब से नवाजा गया है. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत ने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.