पीएम मोदी – पश्चिम बंगाल चुनाव पर अधिकारी परिवार के गढ़ में बोले 2 मई, दीदी गई

PM मोदी ने कहा, “टीएमसी के पाप का घड़ा भर चुका है. पश्चिम बंगाल को अब बीजेपी सरकार चाहिए. टीएमसी…
1 Min Read 0 86

PM मोदी ने कहा, “टीएमसी के पाप का घड़ा भर चुका है. पश्चिम बंगाल को अब बीजेपी सरकार चाहिए. टीएमसी का खेला खत्म हुआ और अब विकास शुरू होगा.लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा मिलेगा. कोई बिचौलिया नहीं, कोई तौलेबाज नहीं.”  इस मौके पर PM मोदी ने नारे लगाते हुए कहा कि पूरे बंगाल में यही गूंज रहा,”2 मई, दीदी गई..”

पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों के लिए आज पूर्वी मिदनापुर के कांथी में चुनावी सभा को नरेंद्र मोदी  ने संबोधित किया.रैली को संबोधित करते हुए कहा, की बंगाल के लोगों की समस्या दूर कर उनके उज्ज्वल भविष्य का वादा करता हूं.बंगाल के विकास के लिए हम जी तोड़ मेहनत करेंगे की बंगाल के लोगों की समस्या दूर कर उनका विकास करना बीजेपी का उद्देश्य है.यह इलाका शुभेंदु अधिकारी का परिवार का गढ़ माना जाता है.2009 से कांथी लोकसभा सीट से टीएमसी के सांसद रहे शिशिर अधिकारी पिछले रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए थे.

PM मोदी ने कहा, “टीएमसी के पाप का घड़ा भर चुका है.अब टीएमसी का खेला खत्म हुआ
बंगाल को बीजेपी सरकार चाहिए. और अब विकास शुरू होगा.

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब चुनाव आता है
तो कहती हैं सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खैला है जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती
नहीं,यहां का बच्चा-बच्चा, ये खैला समझ गया है दीदी आपसे पश्चिम बंगाल की जनता पूछ रही है
कि अम्फान की राहत किसने लूटी? आज भी टूटी हुई छत के नीचे अम्फान के सताए लोग,
जीने को मजबूर क्यों हैं?”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर एक-एक कर राजनीतिक तीर चलाए और उनकी कमजोरियों पर बोले . पीएम ने कहा दीदी मेदिनीपुर में आकर बार-बार बहाने बना रही हैं दीदी अम्फान      के परिवारों को जवाब नहीं दे पाईं जिनको पहलेने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाज़ों ने लूट  लिया यहां केंद्र सरकार ने जो राहत भेजी थी, वो ‘भाइपो विंडो’ में फंस गई..

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *